रायबरेली -भाजपा नेता अतुल सिंह व जनपद रायबरेली के अधिकारियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की सभा के लिए स्थान का निरीक्षण किया …
भाजपा नेता अतुल सिंह ने एडीएम अमित कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ विधानसभा ऊंचाहार के करोती ब्लॉक जगतपुर में होने वाली विशाल जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की सभा के लिए स्थान का निरीक्षण किया व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की।साथ मे भाजपा नेता डी0एन0पाठक,मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह,मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,मण्डल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,राम दत्त पांडे,प्रधान रामकिशुन चौधरी,अरुण पटेल,राधेश्याम यादव,भोला साहू,कलराज मिश्रा,अनुराग गुप्ता,धर्मेंद पटेल आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट .महेंद्र प्रताप सिंह